फर्रुखाबाद में चल रहे मिस यूपी की प्रतियोगिता के दौरान के खिताब के लिए हंगामा हो गया. जीत का ताज दूसरे के हाथ में जाते ही दूसरी प्रतिभागी ने जमकर ड्रामा किया. मिस यूपी की प्रतियोगिता में लखनऊ की हर्षिता दुबे व जनपद मऊ की आकांक्षा तिवारी ने भाग लिया था. निर्णायक मंडल ने मिस यूपी का ख़िताब आकांक्षा तिवारी को दिया. इस बात पर हर्षिता दुबे ने कड़ी आपत्ति जताई. हर्षिता ने आरोप लगाया की उसके साथ धोखा हुआ है. उसने हंगामा करते हुए चेतावनी दी की अगर उसको मिस यूपी का खिताब नहीं मिला तो वह वहां से नहीं जाएगी. यह देखकर आयोजक मौके से खिसक गए और कार्यक्रम से बत्ती गुल कर दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवा महोत्सव के अध्यक्ष को दोबारा कार्यक्रम में बुलाया. हंगामा बढ़ता देख आकांक्षा तिवारी का ताज लेकर हर्षिता को दे दिया गया.from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2HjKgH8
No comments:
Post a Comment