भारत में 100 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस ने किया ऐलान - WorldNews24/7

WorldNews24/7

India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, February 22, 2019

भारत में 100 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस ने किया ऐलान

सऊदी अरब, भारत में 100 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा. यह सऊदी के भारतीय अर्थव्यवस्था में विश्वास को दर्शाता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद सलमान द्वारा ऊर्जा, रिफाइनिंग, पेट्रोकेमिकल, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कृषि और मेन्यूफेक्चरिंग, आदि क्षेत्रों में निवेश करने की घोषणा का स्वागत किया है. MEA: Saudi Arabia to invest $100 billion in India - a huge vote of confidence in the Indian economy. PM Modi welcomed the announcement by #SaudiCrownPrince to invest in areas like energy, refining, petrochemicals, infrastructure, agriculture, manufacturing, etc. pic.twitter.com/xr4Myl2xDQ — ANI (@ANI) February 20, 2019 विदेश मंत्रालय ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के भारत में 100 बिलियन डॉलर के निवेश के फैसले का स्वागत किया है. इसके साथ ही मंत्रालय ने कहा कि भारत और सऊदी अरब के नेताओं के बीच बैठक ने दोनों देशों के बीच के संबंधों को और मजबूत किया है. सऊदी के शाह सलमान के वली अहद मोहम्मद ने आज विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां सऊदी अरब के साथ भारत के रिश्तों का जिक्र किया, वहीं पुलवामा आतंकी हमले का जिक्र करते हुए आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग का जिक्र किया. वहीं मोहम्मद बिन सलमान ने भी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को हर तरह की मदद का आश्वासन दिया. गौरतलब है कि सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान पहली बार भारत के दौरे पर आए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद एयरपोर्ट पर उनका गले लगाकर स्वागत किया.

from Latest News दुनिया Firstpost Hindi https://ift.tt/2V7Sx2U

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages