यजुवेंद्र चहल का चहल टीवी सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो चुका है. हर मैच के बाद चहल मैच के स्टार खिलाड़ियों का इंटरव्यू करते हैं. इसके अलावा वह फैंस को यह भी बताते हैं कि ब्रेक के समय टीम क्या करती है. यही कारण है कि फैंस इन वीडियो को इतना पसंद करते हैं. उनके शो पर अब तक कई खिलाड़ी आ चुके हैं. हालांकि वह महेंद्र सिंह धोनी को अपने शो पर लाने में नाकामयाब रहे, न्यूजीलैंड के खिलाफ वैंलिग्टन में खेले गए पांचवें वनडे मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वह चहल इंटरव्यू के लिए धोनी के पीछे भागते हुए दिखाई दिए. मैच के बाद केदार जाधव, हार्दिक पांड्या फोटो खिंचा रहे थे जब धोनी उनके बगल भागते हुए दिखाई दिए वहीं उनके पीछे-पीछे चहल भागते हुए दिखाई दे रहे थे. चहल मैच के बाद धोनी का इंटरव्यू लेना चाहते थे लेकिन धोनी शायद मूड में नहीं थे. इस फनी वीडियो को लोगो ने सोशल मीडिया पर बहुत शेयर किया है. pic.twitter.com/msk6z3ynaX — Dhoni Fan (@WastingBalls) February 3, 2019 धोनी के बाद चहल ने रोहित शर्मा के साथ इंटरव्यू किया जो दूसरी बार उनके इस शो पर आए थे. विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा ने चौथे और पांचवें वनडे में कप्तानी संभाली थी.
from Latest News स्पोर्ट्स Firstpost Hindi http://bit.ly/2S8sBY2
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Tuesday, February 5, 2019
Home
Latest News स्पोर्ट्स Firstpost Hindi
sports
इंटरव्यू लेने के लिए धोनी के पीछे दौड़ पड़े चहल, वीडियो में देखे माही ने कैसे दिया चकमा
इंटरव्यू लेने के लिए धोनी के पीछे दौड़ पड़े चहल, वीडियो में देखे माही ने कैसे दिया चकमा
Tags
# Latest News स्पोर्ट्स Firstpost Hindi
# sports
Share This
About Prateek Jaiswal
sports
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.
No comments:
Post a Comment