आय से अधिक संपत्ति के मामले में वीरभद्र के खिलाफ आरोप तय, होगी सुनवाई - WorldNews24/7

WorldNews24/7

India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, February 28, 2019

आय से अधिक संपत्ति के मामले में वीरभद्र के खिलाफ आरोप तय, होगी सुनवाई

दिल्ली की एक अदालत ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की अघोषित संपत्ति रखने और आपराधिक कदाचार के आरोप तय किए. इसके बाद मामले में उनके खिलाफ मुकदमा शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है. सिंह ने बेगुनाह होने का दावा किया और कहा कि वह दोष कबूल करने के बजाय इस मामले में मुकदमे का सामना करेंगे. अदालत ने मामले में सीबीआई के जरिए गवाहों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए 3, 4 अप्रैल की तारीख तय की. सुनवाई के दौरान वीरभद्र और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह ने मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में पेश होने से स्थाई रूप से छूट की मांग करते हुए याचिका दाखिल की. दोनों अदालत में उपस्थित थे. अदालत ने सीबीआई से उनकी याचिका पर अगली सुनवाई के वक्त जवाब देने को कहा. एक अलग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वीरभद्र सिंह के खिलाफ धनशोधन के एक प्रकरण में तीसरा पूरक आरोपपत्र दायर किया. अदालत ने कहा कि वह मामले को 18 मार्च को लेगी. ईडी का पूरक आरोपपत्र विशेष लोक अभियोजक नितेश राणा और एन के मट्टा के मार्फत दायर किया गया.

from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2U5a9wc
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages