ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद से ही निशाने पर थे पुजारा - सरवटे - WorldNews24/7

WorldNews24/7

India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, February 5, 2019

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद से ही निशाने पर थे पुजारा - सरवटे

सौराष्ट्र के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का रणजी ट्रॉफी फाइनल मुकाबले में विकेट लेने वाले विदर्भ के स्पिनर आदित्य सरवटे ने सोमवार को कहा कि उनकी टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे से ही उनकी बल्लेबाजी पर नजर रख रही थी और उन्हें उनकी एक ‘कमजोरी’ का पता चला जिसका उन्होंने फायदा उठाया. पुजारा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार फॉर्म में थे और उनके शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम ने पहली बार वहां टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 131 विकेट लेने वाले 29 साल के बाएं हाथ के स्पिनर सरवटे ने कहा कि पुजारा का विकेट उनके क्रिकेट करियर का सबसे बड़ा विकेट है. उन्होंने कहा, ‘हमारी टीम बैठक में इस पर चर्चा हुई थी और हम ने उनकी बल्लेबाजी का अध्ययन किया था. पुजारा अपनी बल्लेबाजी की शुरूआत में थोड़े लचर रहते हैं और पूरी तरह आगे आकर नहीं खेलते है. हमने ऑस्ट्रेलिया दौरे में उनकी बल्लेबाजी देखी थी. हमारी योजना थी कि उन्होंने पारी की शुरुआत में पैर का इस्तेमाल नहीं करने दिया जाए. उन्हें आगे बढ़कर खेलना पसंद है इस लिए हम उनके शॉट को रोक रहे थे.’ सरवटे की गेंद पर पुजारा स्लिप में खड़े अनुभवी वसीम जाफर को कैच थमा बैठे. उन्होंने कहा कि चाय के विश्राम में सिर्फ 10 मिनट का समय बचा था और ऐसे में पुजारा के खिलाफ आक्रामक रूख अख्तियार करने का यह शानदार मौका था.

from Latest News स्पोर्ट्स Firstpost Hindi http://bit.ly/2SwUb0w

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages