साल 2018 में कई बॉलीवुड सितारों के बच्चे बॉलीवुड में एंट्री ले चुके हैं. इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जो पहली फिल्म के साथ ही लोगों के दिलों पर छा गए हैं. लेकिन साल 2019 में भी कई स्टार किड्स इस फेहरिस्त में शामिल होने वाले हैं. सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी का नाम भी अब इसमें जुड़ने वाला है. ‘तड़प’ से करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी जल्द ही साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘आर. एक्स 100’ के रीमेक से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे. इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में ये ऐलान किया था कि इस फिल्म का डायरेक्शन मिलन लूथरिया करेंगे. सिनेब्लिट्ज की ताजा रिपोर्ट की मानें तो फिल्म निर्माताओं ने अहान की फिल्म के लिए टाइटल फाइनल कर लिया है. रिपोर्ट मे कहा गया है कि अहान की डेब्यू फिल्म का नाम ‘तड़प’ होगा. सूत्र ने मैग्जीन को बताया है कि, ‘अहान की डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ के नाम से रिलीज होगी. फिल्म निर्माताओंने काफी माथा-पच्ची के बाद इस टाइटल को फाइनल किया है. फिल्म ‘आर. एक्स 100’ की रीमेक जरूर होगी लेकिन इसकी कहानी थोड़ी सी अलग होगी.’ रोमांटिक ड्रामा है ये फिल्म सूत्र ने आगे बताया कि, ‘ये फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ का रंग देखने को मिलेगा. डायरेक्टर मिलन लूथरिया ने अभी से ही लोकेशन्स की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही वो इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे.’ ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म को नॉर्थ इंडिया के अलग-अलग हिस्सों में शूट किया जाएगा. फिल्म की स्क्रिप्ट और इसका सक्रीनप्ले पूरा कर लिया गया है. अब फिल्म के लिए एक हीरोइन की तलाश है. जल्द ही निर्माता किसी नई हीरोइन के नाम का खुलासा कर सकते हैं. निर्माता फिल्म के लिए हीरोइन का ऑडिशन भी ले रहे हैं.
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2MYorMe
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Sunday, February 10, 2019
Home
entertainment
Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi
अहान शेट्टी की फिल्म का नाम हुआ फाइनल, इस साउथ फिल्म की रीमेक में आएंगे नजर
अहान शेट्टी की फिल्म का नाम हुआ फाइनल, इस साउथ फिल्म की रीमेक में आएंगे नजर
Tags
# entertainment
# Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi
Share This
About Prateek Jaiswal
Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.
No comments:
Post a Comment