बुधवार को भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक किए जाने के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. इसी के चलते सुरक्षा बढ़ाते हुए एहतियातन तौर पर दिल्ली मेट्रो में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. दिल्ली मेट्रो रेल कोऑपरेशन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है. DMRC ने ट्वीट किया कि सेक्युरिटी एजेंसियों सलाह पर दिल्ली मेट्रो में बुधवार शाम छह बजे से रेड अलर्ट जारी किया जा रहा है. यह एडवायजरी दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉरपोरेशन के पूरे नेटवर्क के लिए जारी की गई. Security Alert: As advised by security agencies, Red Alert has been imposed in enitre DMRC network from 6PM onwards today. — Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) February 27, 2019 गौरतलब है कि पुलवामा हमले के जवाब में भारतीय वायु सेना ने मंगलवार को पाकिस्तान स्थित बाराकोट में जैश के ठिकानों पर बमबारी की थी. जिसमें कई आतंकियों के मारे जाने की खबर मिली. हालांकि विदेश सचिव ने इसे असैन्य कार्रवाई बताया था. भारत के इस हमले से बौखलाए पाकिस्तान ने बुधवार सुबह भारतीय क्षेत्र में अपना विमान भेजा. जिसे भारतीय वायु सेना ने मार गिराया. हालांकि इस कार्रवाई में एक भारतीय मिग विमान भी दुर्घटना का शिकार हो गया. जिसका पायल पाकिस्तान की कैद में है. दोनों देशों के बीच तनाव के चलते सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है.
from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2IEkRZb
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Thursday, February 28, 2019
Home
india
Latest News देश Firstpost Hindi
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के कारण रेड अलर्ट पर दिल्ली मेट्रो
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के कारण रेड अलर्ट पर दिल्ली मेट्रो
Tags
# india
# Latest News देश Firstpost Hindi
Share This
About Prateek Jaiswal
Latest News देश Firstpost Hindi
Labels:
india,
Latest News देश Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.
No comments:
Post a Comment