नोएडा, नौ फरवरी (भाषा) यहां जारचा थाना क्षेत्र के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रभात दीक्षित ने बताया कि मुरादनगर के जलालपुर गांव का रहने वाला राजकुमार (32) मोटरसाइकिल से ईस्टर्न पेरिफेरल के रास्ते ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद जा रहा था कि इसी दौरान एक अज्ञात कार चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित
from UP News: यूपी न्यूज़, UP News in Hindi, UP Samachar, Uttar Pradesh News, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार http://bit.ly/2Dq7J4l
No comments:
Post a Comment