(ललित के झा) वाशिंगटन, 21 फरवरी (भाषा) एक हिंदू-अमेरिकी हिमायती समूह और कश्मीरी पंडितों के एक संगठन ने अमेरिका से आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और उसके नेता मसूद अजहर के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया है। इसके साथ ही उन्होंने ऐसे आतंकवादी संगठनों को भौतिक और राजनयिक कवच प्रदान करने में पाकिस्तान, सऊदी अरब तथा चीन की कथित भूमिका की निंदा किए जाने का भी अनुरोध किया है। यह अनुरोध जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादी हमले के कुछ दिनों बाद किया गया है। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए
from Srinagar News in Hindi, Srinagar News, श्रीनगर समाचार, श्रीनगर खबरें, Jammu and Kashmir News | Navbharat Times https://ift.tt/2GVBCwE
No comments:
Post a Comment