जम्मू, 28 फरवरी (भाषा) पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर भारी गोलाबारी की, जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह लगातार सातवां दिन है जब पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। रक्षा विभाग के पीआरओ ने कहा, ‘‘पाकिस्तान सेना ने कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास बृहस्पतिवार को सुबह लगभग छह बजे अकारण ही मोर्टार दागने के साथ गोलाबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘भारतीय सेना
from Jammu News in Hindi, Jammu News, जम्मू समाचार, जम्मू खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2TlbstO
No comments:
Post a Comment