Pages

Friday, February 1, 2019

रामदेव ने की साधु-संतों से चिलम छोड़ने की अपील, कहा- राम और कृष्ण ने कभी नहीं पी

योग गुरु बाबा रामदेव ने कुंभ मेले में मौजूद साधु संतों से चिलम न फूंकने की  अपील की है. उनका मानना है कि जिन भगवान की साधु संत अराधना करते हैं, उन्होंने जीवन में कभी भी धूम्रपान नहीं किया, ऐसे में साधु संतों को भी नहीं करना चाहिए. Yog guru Ramdev urged saints and seers at the Kumbh Mela to quit smoking Read @ANI story | https://t.co/uNgII0Nuym pic.twitter.com/DbxiEAwaaP — ANI Digital (@ani_digital) January 30, 2019 एएनआई के मुताबिक रामदेव ने कहा, हम भगवान राम और कृष्णा को मानते हैं, जिन्होंने जीवन में कभी भी धूम्रपान नहीं किया तो हम क्यों करें. हमें धूम्रपान छोड़ने का संकल्प लेना चाहिए. उन्होंने कहा, हम साधुओं ने एक अच्छे कारण के लिए अपना घर, माता-पिता सब छोड़ दिए, तो हम धूम्रपान क्यों नहीं छोड़ सकते.' उन्होंने कई साधुओं से चिलम लिए और उन्हें तंबाकू छोड़ने का संकल्प दिलवाया. उन्होंने कहा कि वह अपने संग्रहालय चिलम प्रदर्शन के लिए रखेंगे. रामदेव ने कहा, मैंने युवाओं की धूम्रपान और तंबाकू की आदत को छुड़वाया है तो महात्मा की क्यों नहीं. 55  दिनों तक चलने वाला कुंभ मेला इस साल 15 जनवरी से शुरू हुआ है और 4 मार्च चक चलेगा. बताया जा रहा है कि इस बार करीब 13 करोड़ लोग संगम में डुबकी लगाने के लिए कुंभ मेले में पहुंच सकते हैं.

from Latest News राजनीति Firstpost Hindi http://bit.ly/2Wy3hsH
via IFTTT

No comments:

Post a Comment