छात्र ने पीएम मोदी को ये क्या कह दिया कि पीएम चुप हो गए! - WorldNews24/7

WorldNews24/7

India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, February 15, 2019

छात्र ने पीएम मोदी को ये क्या कह दिया कि पीएम चुप हो गए!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते सोमवार को वृंदावन के चक्रोदय मंदिर में एक कार्यक्रम के दौरान गरीब स्कूली बच्चों को खाना परोसा. अक्षयपात्र फाउंडेशन का यह कार्यक्रम इसलिए भी खास था क्योंकि पीएम ने यहां स्कूली बच्चों को खाना खिलाते हुए 300 करोड़वीं थाली में खाना परोसा था. पीएम ने इसके बाद एक जनसभा को भी संबोधित किया था. एनडीटीवी की खबर के अनुसार इस कार्यक्रम का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. View this post on Instagram Had a good conversation with the children. They didn’t mind the late lunch :) #AkshayPatra A post shared by Narendra Modi (@narendramodi) on Feb 11, 2019 at 12:40am PST इस वीडियो में पहले पीएम मोदी बच्चों को खाना परोसते हुए एक छात्र से कहते हैं- 12 बजे मिलना चाहिए था खाना. देर से आया प्रधानमंत्री, आपका खाना लेट हो गया. इससे पहले की छात्र जवाब में कुछ कहता उसके पड़ोस में बैठी एक छात्रा ने तुरंत इसका जवाब दिया और कहा- हम सुबह खा के आए थे. वहां मौजूद सभी इस बात पर जोर जोर से हंसने लगे. पीएम मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को खुद शेयर किया है और लिखा है- बच्चों के साथ शानदार बातचीत, उन्हें लेट लंच की कोई परवाह नहीं थी. Had the honour of serving food to children in Vrindavan today. pic.twitter.com/Fs7esScQZA — Narendra Modi (@narendramodi) February 11, 2019 3 billion meals is a remarkable feat! Happy to have joined the programme organised by the Akshaya Patra Foundation and interact with these wonderful youngsters. pic.twitter.com/Elcy7pNBgB — Narendra Modi (@narendramodi) February 11, 2019 आपको बता दें कि इस वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 2500 से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं. अक यूजर ने लिखा है- आप महान हैं और वह बच्ची भी बहुत स्मार्ट है. वहीं एक और यूजर ने लिखा है- छात्रा अपने जवाब के साथ तैयार थी. अक्षयपात्र फाउंडेशन एक एनजीओ है जो सरकारी स्‍कूलों में चलने वाली मिड-डे मील योजना में सरकार के साथ काम करता है. इसकी स्‍थापना वर्ष साल 2000 में हुई थी. यह फाउंडेशन 12 राज्‍यों के 14702 स्‍कूलों में 10 लाख 60 हजार बच्‍चों को खाना उपलब्‍ध कराता है. पीएम मोदी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक विडियो भी पोस्ट किया गया है जिसमें वह बच्चों को खाना परोस रहे हैं. 2016 में अक्षयपात्र फाउंडेशन ने तत्‍कालीन राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी की उपस्थिति में 200 करोड़वीं थाली खिलाई थी.

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi http://bit.ly/2WVnNUm

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages