मोदी सरकार अपना आखिरी बजट पेश कर रही है. चुनावी साल में ये सरकार का अंतरिम बजट है. उम्मीदें जताई जा रही हैं कि सरकार इस बार कुछ राहतभरी घोषणाएं कर सकती है. इस बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बजट पर तंज कसा है. उन्होंने इसे मोदी सरकार के झूठ का पुलिंदा बताया है. अखिलेश ने शायराना अंदाज में एक ट्वीट करते हुए लिखा कि 'जब हर क्षेत्र में देश गया घट, तो क्या करोगे लाकर बजट.....तैयार हो जाइए आनेवाला है झूठ का पुलिंदा जिसमें सच को छोड़कर सबकुछ होगा.' जब हर क्षेत्र में देश गया घट तो क्या करोगे ला कर बजट तैयार हो जाइए आनेवाला है झूठ का पुलिंदा जिसमें ‘सच’ को छोड़कर सब कुछ होगा... — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 1, 2019 बता दें कि लोकसभा में वित्त मंत्रालय का प्रभार देख रहे पीयूष गोयल बजट पेश कर रहे हैं. गोयल ने कहा कि उनकी सरकार ने इस देश में कमरतोड़ महंगाई की कमर तोड़ दी है. उन्होंने कहा कि महंगाई 10.1 फीसदी से घटकर 2.12 फीसदी पर आ गई है. हमारी सरकार में दम था कि हम रिजर्व बैंक को कहें कि वह बैड लोन को देखे और उसे ठीक करे.
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi http://bit.ly/2HI7g2L
via IFTTT
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Friday, February 1, 2019
Home
Latest News राजनीति Firstpost Hindi
politics
Budget 2019: 'जब हर क्षेत्र में देश गया घट, तो क्या करोगे लाकर बजट...'
Budget 2019: 'जब हर क्षेत्र में देश गया घट, तो क्या करोगे लाकर बजट...'
Tags
# Latest News राजनीति Firstpost Hindi
# politics
Share This
About Prateek Jaiswal
politics
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.
No comments:
Post a Comment