स्टार प्लस के पॉपुलर टीवी शो 'दीया और बाती हम' में सूरज राठी का किरदार निभाकर घर घर का हिस्सा बनने वाले एक्टर अनस राशिद ने 2017 में खूबसूरत हिना के साथ निकाह किया था. 38 साल के टीवी एक्टर अनस राशिद ने सितंबर 2017 में 14 साल छोटी हिना इकबाल से शादी की थी. दोनों का निकाह लुधियाना में हुआ था. अब अनस और हिना की जिंदगी में सबसे बड़ी खुशी आई है. दरअसल अनस एक प्यारी सी बेटी के पिता बन गए हैं और इस खुशखबरी को खुद अनस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो के जरिये शेयर किया है. अनस ने इस वीडियो में फैंस को बताया कि उन्हें कल बेटी पैदा हुई हैं. खुशी की बात ये भी है कि मां और बेटी दोनों ही स्वस्थ हैं. इस मौके पर अनस बेहद खुश और भावुक नजर आये और उन्होंने इस प्यार भरी खुशी के लिए लिए अपनी पत्नी हिना, परिवार के लोगों और ऊपर वाले का शुक्रिया अदा किया है. View this post on Instagram Hi dear ones, We are blessed with a baby girl yesterday. Both mother and baby are in good health. Thank you all for your blessings and wishes. Anas Rashid A post shared by Anas Rashid (@anasrashidactor) on Feb 11, 2019 at 11:01pm PST आपको बता दें कि हाल ही में अनस ने खुलासा किया था कि टीवी इंडस्ट्री से ब्रेक लेकर वो अब किसान बन चुके हैं और अपने घर खेती कर रहे हैं और अपने परिवार को पूरा वक्त दे रहे हैं.
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi http://bit.ly/2tjYUUP
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Friday, February 15, 2019
Home
Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi
social viral
Good News : सीरियल 'दीया और बाती हम' के सूरज बने असल जिंदगी में बेटी के पिता
Good News : सीरियल 'दीया और बाती हम' के सूरज बने असल जिंदगी में बेटी के पिता
Tags
# Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi
# social viral
Share This
About Prateek Jaiswal
social viral
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.
No comments:
Post a Comment