highlights Vidarbha vs Saurashtra, Ranji Trophy 2018-19 Final day 3: विदर्भ को हासिल हुई 60 रनों की लीड - WorldNews24/7

WorldNews24/7

India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, February 6, 2019

highlights Vidarbha vs Saurashtra, Ranji Trophy 2018-19 Final day 3: विदर्भ को हासिल हुई 60 रनों की लीड

लगातार दूसरी बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचे विदर्भ ने नागपुर में खेले जा रहे खिताबी मुकाबले पर अपनी पकड़ बना ली है. दूसरे दिन विदर्भ की टीम 312 पर ऑलआउट हुई, लेकिन उसने 158 के स्कोर पर सौराष्ट्र की आधी टीम को स्टंप्स तक पवेलियन लौटा दिया. सोमवार का खेल खत्म होने तक विकेटकीपर बल्लेबाज स्नेल पटेल (87) और प्रेरक मांकड (16) क्रीज पर मौजूद थे. दूसरे दिन के पहले सेशन में विदर्भ ने 53 रन बनाए. पहले दिन की गलतियों को ना दोहराते हुए विदर्भ के बल्लेबाज धीमे खेल रहे थे. विदर्भ की पारी को अक्षय कारनेवर और अक्षय वाखरे ने आगे बढ़ाया. दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी हुई. हालांकि इसके बाद उमेश यादव ने 18 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 13 रन बनाए. विदर्भ की पारी 312 रन पर ऑलआउट हो गई. विदर्भ की ओर से अक्षय कारनेवर ने नाबाद 73 रनों की पारी खेली.

from Latest News स्पोर्ट्स Firstpost Hindi http://bit.ly/2Gb8IJi

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages