भारत ने न्यूजीलैंड को पांच मैचों की सीरीज में 4-1 से अपने नाम कर ली. सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में भारत ने मेजबान न्यूजीलैंड को वेलिंग्टन में 35 रन से मात दी और इस जीत के साथ ही जहां टीम इंडिया वनडे रैंकिंग में जहां 2019 विश्व कप के मेजबान इंग्लैंड के और करीब पहुंच गई है. वहीं कीवी टीम रैंकिंग में फिसल गई है. भारत के हाथों आखिरी वनडे में मिली हार से न्यूजीलैंड टीम फिसल कर चौथे पायदान पर पहुंच गई है. भारत से 4-1 से सीरीज हारने के बाद आईसीसी वनडे रैंकिंग में न्यूजीलैंड साउथ अफ्रीका से पीछे हो गई हैं. न्यूजीलैंड के अब 111 अंक है, जबकि साउथ अफ्रीकन टीम के भी इतने ही अंक हैं. लेकिन कीवी टीम दशमलव अंक के अंतर से साउथ अफ्रीका से पीछे हुई. वहीं भारतीय टीम को एक अंक का फायदा हुआ और वह इंग्लैंड के और करीब पहुंच गई हैं. इंग्लैंड 126 अंकों के साथ दुनिया की शीर्ष टीम बनी हुई है, जबकि भारत 122 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. सीरीज शुरू होने से पहले भारत के 121 अंक थे, जबकि न्यूजीलैंड के 113 अंक थे. वहीं पिछले सप्ताह साउथ अफ्रीका से 3-2 से सीरीज हारने वाली पाकिस्तान 102 अंको के साथ पांचवे स्थान पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 100 अंकों के साथ छठें स्थान पर है.
from Latest News स्पोर्ट्स Firstpost Hindi http://bit.ly/2DcbhH0
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Tuesday, February 5, 2019
Home
Latest News स्पोर्ट्स Firstpost Hindi
sports
ICC ODI Ranking: दुनिया की नंबर एक टीम के करीब पहुंची भारतीय टीम, न्यूजीलैंड फिसली
ICC ODI Ranking: दुनिया की नंबर एक टीम के करीब पहुंची भारतीय टीम, न्यूजीलैंड फिसली
Tags
# Latest News स्पोर्ट्स Firstpost Hindi
# sports
Share This
About Prateek Jaiswal
sports
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.
No comments:
Post a Comment