Ind vs NZ, 1st T20: भारतीय गेंदबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन, भुवनेश्वर ने की करियर की सबसे 'महंगी' गेंदबाजी - WorldNews24/7

WorldNews24/7

India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, February 7, 2019

Ind vs NZ, 1st T20: भारतीय गेंदबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन, भुवनेश्वर ने की करियर की सबसे 'महंगी' गेंदबाजी

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले ही मैच में भारतीय गेंदबाज बुरी तरह फ्लॉप दिखाई दिए. रोहित शर्मा के पहले गेंदबाजी करने के फैसले पर भारतीय गेंदबाज खरे नहीं उतरे. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. भुवनेश्वर कुमार के लिए यह मैच सबसे बुरी याद बनकर रह जाएगा. भुवनेश्वर ने इस मैच में अपने चार ओवर में 11.75 की इकनॉमी रेट से 47 रन दिए. टी20 क्रिकेट में भुवनेश्वर कुमार ने इससे ज्यादा रन कभी नहीं लुटाए हैं. इससे पहले साल 2012 में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 46 रन लुटाए थे वहीं साल 2018 में मैनचेस्टर में उन्होंने 45 रन दिए थे. Most runs conceded by Bhuvneshwar Kumar in a T20I match: 47 v New Zealand, Wellington, 2019* 46 v Pakistan, Ahmedabad, 2012 45 v England, Manchester, 2018#NZvIND — Umang Pabari (@UPStatsman) February 6, 2019 यह दूसरा मौका है जब पांचों भारतीय गेंदबाजों ने अपने कोटे में 35 से ज्यादा रन लुटाए हैं. खलील अहमद (48), क्रुणाल पांड्या (37), हार्दिक पांड्या (51), यजुवेंद्र चहल (35) और भुवनेश्वर कुमार ने 47 रन दिए. इससे पहले ऐसा साल 2016 में हुआ था जब वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ 245 का विशाल स्कोर खड़ा किया था. Five Indian bowlers conceding 35-plus runs each in a T20I match: v West Indies, Lauderhill, 2016 v New Zealand, Wellington, 2019*#NZvIND — Umang Pabari (@UPStatsman) February 6, 2019 भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने रोहित को इस तरह परेशान किया कि वह बहुत जल्द ही फैसले पर पछताने लगे. न्यूजीलैंड के विकेटकीपर टिम सेइफर्ट ने 43 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली. इसमें साल चौके और छह छक्के शामिल है. भारत के खिलाफ यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. वेस्टइंडीज ने साल 2016 में लॉडरहिल में भारत के खिलाफ 245 रन बनाए थे. वहीं साउथ अफ्रीका ने साल 2012 में भारत के खिलाफ 219 रन ही बनाए थे.

from Latest News स्पोर्ट्स Firstpost Hindi http://bit.ly/2BlGwQ0

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages