जम्मू-कश्मीर के बडगाम में बुधवार को भारतीय वायुसेना का एयरक्राफ्ट Mi-17 क्रैश हो गया, जिसमें दो पायलट और एक नागरिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई. कहा जा रहा है कि ये क्रैश विमान में कोई तकनीकी खराबी आने की वजह से हुई है. बडगाम में बुधवार को एयरक्राफ्ट Mi-17 के क्रैश होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि हादसे की जगह से दो शव बरामद किए गए हैं. एमआई-17 IAF का ट्रांसपोर्ट चॉपर है. #SpotVisuals: Police on military aircraft crash in Jammu & Kashmir's Budgam, say, "Two bodies have been found at the crash site." pic.twitter.com/Tg2uFeJjdW — ANI (@ANI) February 27, 2019 बडगाम के एसएसपी ने कहा कि भारतीय वायु सेना की तकनीकी टीम जल्द ही मौके पर पहुंचकर बाकी की जानकारी इकट्ठा करेगी. SSP Budgam on military aircraft crash: IAF's technical team will arrive and ascertain facts. Till now, we have found two bodies. pic.twitter.com/vk8K5c3Cbn — ANI (@ANI) February 27, 2019 खबर है कि विमान में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी. इस दौरान पायलट भी सेफ्टी मेजर नहीं ले पाए और विमान क्रैश हो गया. स्थानीय लोगों ने विमान के मलबे से उनको निकाला लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकी थी. बुधवार को पाकिस्तान ने भी दावा किया है कि उसने पाकिस्तानी एयर स्पेस में घुसे दो इंडियन फाइटर जेट को मार गिराया और एक पायलट को गिरफ्तार भी किया है. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर में दावा किया कि एक विमान पीओके और दूसरा जम्मू-कश्मीर में क्रैश किया गया है. इसके अलावा एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, नौशेरा में घुसे पाकिस्तानी फाइटर जेट एफ-16 को मार गिराया है. ये जेट पाकिस्तानी बॉर्डर से तीन किलोमीटर अंदर नौशेरा सेक्टर के लाम वैली तक आ गया था. Pakistan Air Force's F-16 that violated Indian air space shot down in Indian retaliatory fire 3KM within Pakistan territory in Lam valley, Nowshera sector. pic.twitter.com/8emKMVpWKi — ANI (@ANI) February 27, 2019 खबर है कि इस जेट से पायलटों को पैराशूट से निकलते हुए देखा गया है लेकिन पायलटों की की अभी कोई जानकारी नहीं मिल रही है.
from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2H2lJo8
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Thursday, February 28, 2019
Home
india
Latest News देश Firstpost Hindi
J&K: बडगाम में IAF का Mi-17 क्रैश, पाकिस्तान ने दो विमान गिराने का किया दावा
J&K: बडगाम में IAF का Mi-17 क्रैश, पाकिस्तान ने दो विमान गिराने का किया दावा
Tags
# india
# Latest News देश Firstpost Hindi
Share This
About Prateek Jaiswal
Latest News देश Firstpost Hindi
Labels:
india,
Latest News देश Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.
No comments:
Post a Comment