Juicy Link-Up: रणबीर कपूर के साथ अपनी शादी पर खुलकर बोलीं आलिया भट्ट, पढ़ें - WorldNews24/7

WorldNews24/7

India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, February 7, 2019

Juicy Link-Up: रणबीर कपूर के साथ अपनी शादी पर खुलकर बोलीं आलिया भट्ट, पढ़ें

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है. जो इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती है. इस जोड़ी का रोमांस अयाना मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर शुरू हुआ था. जहां रणबीर कपूर ने इस बात को भी माना था कि वो आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं. इस एलान के बाद इस जोड़ी को हर जगह साथ में ही स्पॉट किया जाता है. View this post on Instagram Merry Christmas . . @aliaabhatt #Ranbirkapoor #merrychristmas #bollywood #aliabhatt #ranbirkapoor143 #ranbiralia #brahmastra A post shared by Ranbir kapoor (@ranbirkapoor143_) on Dec 24, 2018 at 8:27pm PST जहां आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट से जब इस जोड़ी की शादी से जुड़ा सवाल किया गया था, उस वक्त भी भट्ट साहब ने इस रिश्ते से राजी नजर आए थे. जिसके बाद से ही इस जोड़ी की शादी की खबरें आना शुरू हो गईं थीं. जहां बीते रोज आलिया भट्ट जो मुंबई में अपनी फिल्म 'गली बॉय' का प्रोमोशन कर रही थीं उनसे रणबीर कपूर से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा गया. इस सवाल के जवाब में आलिया भट्ट ने कहा '' मुझे लगता है अब लोगों को शादी से ब्रेक लेना चाहिए. पिछले साल हमने दो खूबसूरत शादी देखी हैं. जिस वजह से हम सभी को अब चिल करना चाहिए'' View this post on Instagram Ranbir & Alia back from b set in bulgaria - 2018 . . . #ranbir #ranbirkapoor #alia #aliabhatt #ranbiralia #ranlia A post shared by RanbirAlia♡ (@ranbiraliaaa) on Feb 5, 2019 at 11:32am PST [ यह भी पढ़ें : Photo: सुष्मिता सेन की जान बन गए हैं बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल, देखिए जोड़ी का रोमांटिक अंदाज ] अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए आलिया ने कहा '' इस वक्त हमें सिर्फ फिल्में देखना चाहिए और फिल्मों में काम करना चाहिए और आगे का आगे देखा जाएगा'' आलिया की इन बातों को सुनकर लगता है कि फैन्स को उनकी शादी के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा. आलिया भट्ट इन दिनों रणवीर सिंह के साथ अपनी फिल्म 'गली बॉय' प्रमोट कर रही हैं. ये फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है.

from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2ULHMDk

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages