भारत और न्यू जीलैंड की टीमें रविवार को तीसरा T20I मैच खेलेंगी। फिलहाल दोनों टीमें 1-1 से बराबर हैं। ऐसे में यह मैच सीरीज का निर्णायक मैच होगा। दोनों टीमें यहां पूरा दमखम झोकेंगी। वैसे रेकॉर्ड्स देखें, तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी दिख रहा है। पिछले 15 महीने (नवंबर 2017) से टीम इंडिया ने कोई भी टी20I सीरीज नहीं गंवाई है। इस दौरान टीम इंडिया ने लगातार 7 सीरीज अपने नाम की हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पिछली टी20I सीरीज 1-1 से टाई रही थी क्योंकि यहां सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच बारिश में धुल गया था।आगे की स्लाइड्स में देखें तीसरे टी20 में इन भारतीय खिलाड़ियों पर होगी खास नजर...
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times http://bit.ly/2RRYhf0
No comments:
Post a Comment