विकेटकीपर बल्लेबाज स्नेल पटेल (102) के बाद निचले क्रम के दमदार प्रदर्शन ने सौराष्ट्र को रणजी ट्रॉफी फाइनल मैच के तीसरे दिन विदर्भ के सामने कम स्कोर पर ढेर होने से बचा लिया. सौराष्ट्र ने अपनी पहली पारी में 307 रन बनाए. विदर्भ ने अपनी पहली पारी में 312 रन बनाए थे. सौराष्ट्र मेजबान टीम को पांच रन की बढ़त हासिल करने से नहीं रोक पाया. नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मंगलवार का खेल खत्म होने तक विदर्भ ने दो विकेट 55 रनों पर खो दिए हैं, लेकिन सौराष्ट्र पर 60 रनों की बढ़त ले ली है. अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी मौजूदा चैंपियन टीम विदर्भ को 16 के कुल स्कोर पर फैज फजल (10) के रूप में पहला झटका लगा. उन्हें धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने अपना शिकार बनाया. संजय रामास्वामी 45 के कुल स्कोर पर धर्मेंद्रसिंह जडेजा का दूसरा शिकार बने. उन्होंने 16 रन बनाए. दिन का खेल खत्म होने तक गणेश सतीश 24 और अनुभवी बल्लेबाज वसीम जाफर पांच रन बनाकर खेल रहे थे. धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने आज गिरने वाले विदर्भ के दोनों विकेट झटके.
from Latest News स्पोर्ट्स Firstpost Hindi http://bit.ly/2TyzMp5
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Wednesday, February 6, 2019
Home
Latest News स्पोर्ट्स Firstpost Hindi
sports
Ranji Trophy Final, Vidarbha vs Saurashtra, Day 4, Live Crcket Score: 131 रन की लीड पर छह विकेट गंवा बैठी विदर्भ
Ranji Trophy Final, Vidarbha vs Saurashtra, Day 4, Live Crcket Score: 131 रन की लीड पर छह विकेट गंवा बैठी विदर्भ
Tags
# Latest News स्पोर्ट्स Firstpost Hindi
# sports
Share This
About Prateek Jaiswal
sports
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.
No comments:
Post a Comment