ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म ‘सुपर 30’ इस समय पोस्ट प्रोडक्शन फेज में है. काफी दिनों से इस फिल्म की रिलीज की तारीख टल रही है लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज की तारीख फाइनल हो चुकी है. हालांकि, इस फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन से डायरेक्टर विकास बहल अलग हो चुके हैं. 26 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म मीटू कैंपेन के वक्त डायरेक्टर विकास बहल पर यौन शोषण के आरोप लगने के बाद उन्हें इस प्रोजेक्ट से अलग कर दिया गया है. प्रोड्यूसर्स अपने इन-हाउस क्रिएटिव रिसोर्स से ही फिल्म को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं. इस फिल्म के बारे में बात करते हुए शिबाशीष सरकार ने कहा कि, ‘हमने अभी तक ‘सुपर 30’ को पूरा करने के लिए कोई बाहरी डायरेक्टर अपॉइंट नहीं किया है क्योंकि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. स्टूडियो ही फिल्म के क्रिएटिव पार्टनर्स के साथ फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन पूरा कर रहे हैं.’ कहा जा रहा है कि ये फिल्म 26 जुलाई 2019 को रिलीज की जाएगी. आनंद कुमार की जिंदगी पर आधारित है फिल्म आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ये फिल्म मशहूर गणितज्ञ आनंद कुमार की जिंदगी पर आधारित है जो गरीब बच्चों को पटना में आईआईटी एंट्रेंस एग्जाम की मुफ्त कोचिंग देने के लिए जाने जाते हैं. इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा मृणाल ठाकुर, अमित साध और नंदीश संधु नजर आएंगे.
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2TGtqnz
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Sunday, February 10, 2019
Home
entertainment
Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi
Super 30: इस दिन आने वाली है ऋतिक रोशन की ये फिल्म, निर्माता ने किया खुलासा
Super 30: इस दिन आने वाली है ऋतिक रोशन की ये फिल्म, निर्माता ने किया खुलासा
Tags
# entertainment
# Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi
Share This
About Prateek Jaiswal
Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.
No comments:
Post a Comment