पुलवामा हमले के 12 दिन बाद भारत की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई है. भारतीय वायुसेना ने सीमा पार छुपे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के ठिकानों पर हमले किए हैं. ये हमले वायुसेना के 12 मिराज-2000 लड़ाकू विमानों की मदद से किए गए. जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के बालाकोट में एयरफोर्स के 12 मिराज-2000 लड़ाकू विमानों की मदद से आंतकी ठिकानों को बर्बाद किया. सूत्रों ने बालाकोट में बड़े धमाके सुनाई देने का भी दावा किया है.सूत्रों के मुताबिक, 26 फरवरी की रात करीब 3:30 बजे वायुसेना के 12 मिराज-2000 लड़ाकू विमानों ने आतंकियों के बेस कैंप पर हमला किया और उसे पूरी तरह तबाह कर दिया. इस हमले से जुड़ी एक वीडियो फुटेज भी सामने आई है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे मिराज लड़ाकू विमान से आतंकियों के ठिकानों पर बम फेंके जा रहे हैं. आप भी देखें वीडियो- न्यूज 18 के मुताबिक भारतीय वायुसेना के विमानों ने नियंत्रण रेखा पार करके आतंकी कैंपों पर करीब 1 हजार किलो के बम बरसाए हैं. बताया जा रहा है कि इस हमले में करीब 200 से 300 आतंकियों के मारे जाने की संभावना है. सूत्रों ने बताया है कि 26 फरवरी की रात करीब साढ़े तीन बजे वायुसेना के 12 मिराज-2000 लड़ाकू विमानों ने आतंकियों के बेस कैंप पर हमला किया और उसे पूरी तरह तबाह कर दिया. इसके पहले पाकिस्तानी सेना ने आरोप लगाया गया था कि भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया है. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया कि 'भारतीय वायु सेना के विमानों ने नियंत्रण रेखा का उल्लंघन करते हुए मुजफ्फराबाद सेक्टर में घुस आए. पाकिस्तान वायु सेना ने तुरंत कार्रवाई की. भारतीय विमान वापस चले गए.' यह जगह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पड़ता है.
from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2ExrGaX
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Thursday, February 28, 2019
Home
india
Latest News देश Firstpost Hindi
Surgical Strike 2: भारत ने ऐसे किया PAK के आतंकी ठिकानों को तबाह
Surgical Strike 2: भारत ने ऐसे किया PAK के आतंकी ठिकानों को तबाह
Tags
# india
# Latest News देश Firstpost Hindi
Share This
About Prateek Jaiswal
Latest News देश Firstpost Hindi
Labels:
india,
Latest News देश Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.
No comments:
Post a Comment