अमेरिका में एक सिख धर्मगुरु के साथ हेट क्राइम (Hate Crime) का मामला सामने आया है. कैलिफोर्निया में सिख धर्मगुरु को मुस्लिम समझ कर एक सिरफिरे शख्स ने उनपर गर्म कॉफी फेंक दिया और उन्हें मुक्का भी मारा. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ घृणा अपराध का केस दर्ज किया गया है. न्यूज़ एजेंसी ANI के अनुसार ‘सैक्रामेंटो B’ की एक खबर के अनुसार आरोपी की पहचान जॉन क्रैन (John Crain) के तौर पर हुई है. मैरिसविले में पिछले हफ्ते बुधवार को दोपहर लगभग दो बजे आरोपी ने स्टोर में काम करने वाले सिख धर्मगुरु पर पहले तो गर्म कॉफी फेंकी फिर उन्हें मुक्का मार दिया. US: Man punches Sikh clerk believing he's Muslim, arrested Read @ANI Story | https://t.co/AvVXYaHuD6 pic.twitter.com/WK7hbjUBZ3 — ANI Digital (@ani_digital) February 18, 2019 मैरिसविले पुलिस विभाग की प्रेस रिलीज के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने स्टोर के CCTV फुटेज के आधार पर इस शख्स की शिनाख्त की. वीडियो फुटेज में आरोपी ने काले कपड़े पहन रखा है. 13 फरवरी के दिन स्थानीय समय के अनुसार दोपहर दो बजे आरोपी जॉन क्रैन स्टोर में आता है. इसके कुछ समय बाद उसकी स्टोर के दरवाजे के पास पीड़ित सिख धर्मगुरु के चेहरे पर मुक्का मारते हुए तस्वीर कैद हुई है. इसके बाद वहां से भागने से पहले अमेरिकी नागरिक का पीड़ित के चेहरे पर गर्म कॉफी फेंकते हुए भी फुटेज है. पुलिस के मुताबिक आरोपी क्रैन ने पूछताछ में सिख धर्मगुरु पर हमले की बात स्वीकार कर ली है. उसने बताया कि वो ‘मुस्लिमों से नफरत’ करता है। उसने सिख धर्मगुरु पर इसलिए हमला किया क्योंकि उसे लगा था कि वो एक मुस्लिम है.
from Latest News दुनिया Firstpost Hindi https://ift.tt/2TXtBed
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Friday, February 22, 2019
Home
Latest News दुनिया Firstpost Hindi
world
US में सिख धर्मगुरु बने Hate Crime के शिकार, मुस्लिम समझकर हुआ हमला
US में सिख धर्मगुरु बने Hate Crime के शिकार, मुस्लिम समझकर हुआ हमला
Tags
# Latest News दुनिया Firstpost Hindi
# world
Share This
About Prateek Jaiswal
world
Labels:
Latest News दुनिया Firstpost Hindi,
world
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.
No comments:
Post a Comment