कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भारत के पाकिस्तान पर किए एयर स्ट्राइक (Air Strike) पर सवाल उठाए हैं. दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले के बाद बीते 26 फरवरी को पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक करने के भारत के दावों पर सवाल खड़ा करते हुए इसके सबूत मांगे हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार उन्होंने कहा, 'मैं एयर स्ट्राइक पर सवाल नहीं खड़े कर रहा, लेकिन यह तकनीकी दौर है. आज कल सैटेलाइट से तस्वीरें लेना मुमकिन है. जैसे अमेरिका ने 'ओसामा ऑपरेशन' का सबूत पूरी दुनिया को दिया था, वैसा ही सबूत हमें भी एयर स्ट्राइक का देना चाहिए.' Digvijaya Singh: I am not raising questions on the operation, but this the technical age and satellite pictures are possible. Like USA had given solid proof of the Osama operation to the world, we should also do it for our air strike. (2.3.19) pic.twitter.com/p4w4DaRY1g — ANI (@ANI) March 3, 2019 पुलवामा में CRPF के काफिले पर 14 फरवरी को हुआ था फिदायीन हमला बता दें कि 14 फरवरी को CRPF के काफिले पर जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक स्थानीय आतंकवादी ने फिदायीन हमला किया गया था, जिसमें CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे. इस घटना के बाद देशभर में गम और पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त गुस्से का माहौल था. लोग इस हमले का बदला लेने की मांग करने लगे. हालांकि पुलवामा हमले के 100 घंटे के अंदर सेना ने हमले के मास्टरमाइंड जैश के टॉप कमांडर राशिद गाजी को मार गिराया था. इसके बाद 26 फरवरी की रात लगभग साढ़े 3 बजे भारतीय वायुसेना के विमानों की तरफ से पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक की गई. दावा किया गया कि यह एयर स्ट्राइक JeM के आतंकी कैंप को निशाना बनाने के लिए की हुई थी.
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2VxbtIp
via IFTTT
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Friday, March 8, 2019
Home
Latest News राजनीति Firstpost Hindi
politics
Air Strike पर दिग्विजय सिंह ने खड़े किए सवाल, कहा- हमले के सबूत दें
Air Strike पर दिग्विजय सिंह ने खड़े किए सवाल, कहा- हमले के सबूत दें
Tags
# Latest News राजनीति Firstpost Hindi
# politics
Share This
About Prateek Jaiswal
politics
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.
No comments:
Post a Comment