श्रीनगर, 29 मार्च (भाषा) जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा के पास गश्त के दौरान भूस्खलन की चपेट में आने से सेना के एक जवान की मौत हो गयी। सैन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नायक परवेज बारामूला में बृहस्पतिवार को जब एक गश्त दल का नेतृत्व कर रहे थे तभी भूस्खलन की घटना हुई। उन्होंने बताया कि भूस्खलन की चपेट में आने से सैनिक पहाड़ के नीचे मार्ग से सटे बह रही नदी में गिर गया। उन्होंने बताया कि घटना में उन्हें गहरी चोट आयी। परवेज को वहां से निकालकर यहां के
from Srinagar News in Hindi, Srinagar News, श्रीनगर समाचार, श्रीनगर खबरें, Jammu and Kashmir News | Navbharat Times https://ift.tt/2FJZh1U
No comments:
Post a Comment