सैम पित्रोदा ने दी सफाई, कहा- मेरे बयान पर पीएम और उनके मंत्रियों ने झूठ बोला - WorldNews24/7

WorldNews24/7

India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, March 25, 2019

सैम पित्रोदा ने दी सफाई, कहा- मेरे बयान पर पीएम और उनके मंत्रियों ने झूठ बोला

बालाकोट में भारतीय वायुसेना की कार्रवाई से जुड़े अपने एक बयान को लेकर खड़े हुए विवाद के बाद इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने शनिवार को आरोप लगाया कि उनकी टिप्पणी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रियों ने झूठ बोला. उन्होंने यह भी दावा किया कि सोशल मीडिया के जरिये झूठ और गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं. पित्रोदा ने ट्वीट कर कहा, 'मैं हैरान हूं कि मेरे एक इंटरव्यू को लेकर इस तरह प्रतिक्रिया, चर्चा और संवाद देखने को मिला. यहां तक कि भारत के प्रधानमंत्री और उनके कुछ मंत्रियों ने भी ट्वीट कर दिए. उन्होंने जो कहा है, वह झूठ है.' उन्होंने खुद के महात्मा गांधी के दर्शन में विश्वास रखने वाला होने का हवाला दिया और कहा, 'हमेशा सच की जीत होती है. आप कुछ देर के लिए कुछ लोगों को बेवकूफ बना सकते हैं, लेकिन हमेशा सभी लोगों को बेवकूफ नहीं बना सकते.' I am surprised and literally shocked at the nationwide response and associated discussion, debate and dialogue on my ANI interview of 22nd March 2019.#TRUTH — Sam Pitroda (@sampitroda) March 23, 2019 In the process, I learned that even the @PMOIndia Prime Minister of India felt compelled to tweet along with some of his senior ministers on my TV interview. What they have said are twisted lies.#TRUTH — Sam Pitroda (@sampitroda) March 23, 2019 #TRUTH will always prevail. You can fool some of the people sometime, but you cannot fool all the people all the time. — Sam Pitroda (@sampitroda) March 23, 2019 खबरों के मुताबिक पित्रोदा ने बालाकोट में वायुसेना की कार्रवाई को लेकर शुक्रवार को एक इंटरव्यू में कहा था कि क्या हमने सच में हमला किया था? क्या सच में 300 आतंकी मारे गए थे? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर निशाना साधते हुए कहा कि सुरक्षाबलों को नीचा दिखाना विपक्ष की आदत है. विवाद खड़ा होने के बाद पित्रोदा ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने एक नागरिक की हैसियत से सवाल किया था. उन्होंने कहा, 'मैंने सिर्फ एक नागरिक के रूप में कहा कि मैं यह जानने का हकदार हूं कि क्या हुआ. मैं पार्टी की तरफ से नहीं, सिर्फ एक नागरिक के रूप में बोल रहा हूं. मुझे यह जानने का अधिकार है कि इसमें क्या गलत है?'

from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2Czt0sJ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages