अनंतनाग से चुनाव लड़ेंगी महबूबा - WorldNews24/7

WorldNews24/7

India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, March 26, 2019

अनंतनाग से चुनाव लड़ेंगी महबूबा

श्रीनगर, 23 मार्च (भाषा) जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती अनंतनाग लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। हालांकि पार्टी ने ‘‘धर्मनिरपेक्ष मतों’’ को बंटने से रोकने के लिये जम्मू एवं उधमपुर सीटों से किसी प्रत्याशी को चुनाव मैदान में नहीं उतारने का फैसला किया है। पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए पीडीपी प्रमुख महबूबा ने कहा कि श्रीनगर सीट से आगा मोहसिन पार्टी के उम्मीदवार होंगे। महबूबा ने यहां पत्रकारों को बताया, ‘‘मैं अनंतनाग सीट से चुनाव लड़ूंगी।’’ बारामूला लोकसभा सीट के लिये पार्टी पहले ही कर्मचारी संघ के पूर्व नेता अब्दुल कय्यूम वानी के नाम की घोषणा कर चुकी है।

from Srinagar News in Hindi, Srinagar News, श्रीनगर समाचार, श्रीनगर खबरें, Jammu and Kashmir News | Navbharat Times https://ift.tt/2HDQ0ea

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages