भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन ने बताया है कि भले ही पाकिस्तान में उन्हें किसी भी तरह की शारीरिक क्षति नहीं पहुंचाई गई. लेकिन इस दौरान उन्हें काफी मानसिक प्रताड़ना से गुजरना पड़ा. एएनआई के सूत्रों के हवाले से यह बात तब सामने आई जब शुक्रवार को अभिनंदन की देश वापसी हुई. Sources: After returning from Pakistan, Wing Commander Abhinandan Varthaman has informed that though he was not physically tortured by the Pakistanis; he went through a lot of mental harassment. pic.twitter.com/x7C3lFsrSR — ANI (@ANI) March 2, 2019 वाधा-अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तान ने अभिनंदन को भारत के हवाले कर दिया. लेकिन इससे पहले घंटों तक इंतजार का दौर रहा. उम्मीद थी कि अभिनंदन दोपहर या शाम तक भारत आ जाएंगे लेकिन पाकिस्तान ने कागजी कार्रवाई और प्रक्रियाओं का हवाला देकर काफी लंबा इंतजार करवाया. न्यूज-18 की खबर के मुताबिक, पाकिस्तानी वायुसेना ने अभिनंदन को सौंपने के कार्यक्रम का दो बार वक्त बदला. देरी की एक वजह ये भी बताई जा रही है कि क्योंकि रिहाई से पहले अभिनंदन के बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग करवाई गई. ऐसा भी कहा जा रहा है कि रिकॉर्ड वीडियो में पाकिस्तान अपने हिसाब से काट छाट कर सकता है. वहीं विंग कमांडर अभिनंदन के भारत लौटने के बाद एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर ने कहा, 'हमें खुशी है कि विंग कमांडर अभिनंदन को हमें सौंप दिया गया है. पूरी प्रकिया वायु सेना के ऑपरेटिव्स के अनुसार की गई. उन्हें डिटेल मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया जाएगा क्योंकि वह विमान से इजेक्ट किए थे.'
from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2EH8VlD
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Sunday, March 3, 2019
Home
india
Latest News देश Firstpost Hindi
पाक में रहने के दौरान शारीरिक नहीं, मानसिक प्रताड़ना से गुजरना पड़ा : अभिनंदन
पाक में रहने के दौरान शारीरिक नहीं, मानसिक प्रताड़ना से गुजरना पड़ा : अभिनंदन
Tags
# india
# Latest News देश Firstpost Hindi
Share This
About Prateek Jaiswal
Latest News देश Firstpost Hindi
Labels:
india,
Latest News देश Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.
No comments:
Post a Comment