पुलवामा में आतंकवादियों ने एक शख्स की गोली मारकर की हत्या - WorldNews24/7

WorldNews24/7

India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, March 18, 2019

पुलवामा में आतंकवादियों ने एक शख्स की गोली मारकर की हत्या

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने फिर एक आतंकी घटना को अंजाम दिया है. यहां आतंकियों ने एक शख्स को जबरन किडनैप करके उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आतंकी यहां 40 साल के एक व्यक्ति को जबरन उसके घर से ले गए और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया, ‘आतंकवादियों ने पुलवामा जिले के अवंतीपोरा क्षेत्र के गुलजारपोरा में गुरुवार देर रात मंजूर अहमद लोन की हत्या की.’ उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आतंकवादी लोन को डोगरीपोरा स्थित उसके घर से जबरन उठाकर ले गए और पास के गुलजारपोरा में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. दक्षिण कश्मीर में दो दिन के भीतर नागरिकों पर हुए हमले का यह तीसरा मामला है. अनंतनाग जिले के बीजबेहरा क्षेत्र में गुरुवार को नेशनल कांफ्रेंस का एक कार्यकर्ता गोली लगने से घायल हो गया था और बुधवार को पुलवामा जिले में सेना के एक पूर्व जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JgUx7T

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages