श्रीनगर, 30 मार्च (भाषा) जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक संदिग्ध आतंकवादियों ने एक नागारिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीरी जिले बारामूला के मुख्य इलाके में कथित आतंकवादियों ने अर्जुमंद मजीद भट पर गोलियां चलाई। उन्होंने बताया कि भट को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है।
from Srinagar News in Hindi, Srinagar News, श्रीनगर समाचार, श्रीनगर खबरें, Jammu and Kashmir News | Navbharat Times https://ift.tt/2FCns18
No comments:
Post a Comment