भारत के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान आज शुक्रवार को वाघा बार्डर के रास्ते पाकिस्तान से भारत लौटेंगे. विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान में बंदी बना लिया गया था. सूत्रों के मुताबिक दोपहर दो बजे के बाद वाघा बार्डर पहुंचेंगे. अभिनंदन को लेने के लिए उनके माता-पिता वाघा बार्डर पहुंच रहे हैं. वहीं ग्रुप कैप्टन लेने गए हैं. वाघा बार्डर पर लोगों में जबरदस्त जोश और उत्साह देखा जा रहा है. अभिनंदन के स्वागत और इंतजार में लोग पलकें बिछाए हुए हैं. हाथों में तिरंगा लिए लोगों का जोश देखते ही बन रहा है. सुबह 6 बजे से ही वाघा बार्डर पर लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं. अभिनंदन की तीन पीढ़ियां देश की रक्षा में समर्पित रही हैं. अभिनंदन के पिता एस वर्तमान पूर्व वायुसेना अधिकारी रहे हैं. अभिनंदन के पिता को लड़ाकू विमान चलाने का 4 हजार घंटे का अनुभव है.वो करगिल युद्ध के दौरान एयर मार्शल रहे थे जबकि अभिनंदन के दादा सेकंड वर्ल्ड वॉर में वायुसेना में थे. अभिनंदन ने साल 2004 में भारतीय वायुसेना ज्वाइन की थी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान की संसद में गुरुवार को ऐलान किया था कि अभिनंदन को शुक्रवार को भारत को सौंप दिया जाएगा. इमरान ने कहा था कि पाकिस्तान शांति का संदेश देने के लिए यह कदम उठा रहा है. वहीं इससे पहले भारत ने पाकिस्तान से दो टूक कहा था कि वह बिना शर्त अभिनंदन को रिहा करे और किसी सौदेबाजी की उम्मीद कतई न करे. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में कि, ‘अभी एक पायलट प्रोजेक्ट पूरा हुआ है. बुधवार को पाकिस्तानी वायुसेना के तीन विमानों ने भारतीय वायुसीमा का उल्लंघन किया था. पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने जब भारत के सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की तो उन पर भारत ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें भारतीय मिग पायलट ने पाकिस्तान के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया. लेकिन इस दौरान मिग भी क्रैश हो गया और विंग कमांडर को पाकिस्तान ने बंदी बना लिया.
from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2BVNmMk
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Friday, March 1, 2019
Home
india
Latest News देश Firstpost Hindi
विंग कमांडर का वाघा बॉर्डर पर होगा हार्दिक 'अभिनंदन', ढोल नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ इंतजार
विंग कमांडर का वाघा बॉर्डर पर होगा हार्दिक 'अभिनंदन', ढोल नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ इंतजार
Tags
# india
# Latest News देश Firstpost Hindi
Share This
About Prateek Jaiswal
Latest News देश Firstpost Hindi
Labels:
india,
Latest News देश Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.
No comments:
Post a Comment