जून के बाद अपना पद छोड़ेंगे भ्रष्टाचार में फंसे जापान के ओलिंपिक प्रमुख - WorldNews24/7

WorldNews24/7

India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, March 23, 2019

जून के बाद अपना पद छोड़ेंगे भ्रष्टाचार में फंसे जापान के ओलिंपिक प्रमुख

भ्रष्टाचार के आरोप झेल रहे जापान ओलिंपिक समिति के प्रमुख सुनेकाजू ताकेदा ने मंगलवार को कहा कि वह जून के बाद अपने पद से हट जाएंगे. ताकेदा ने कहा कि उनका कार्यकाल जून में खत्म हो रहा है जिसके बाद वह आगे काम जारी नहीं रखेंगे. उन्होंने हालांकि एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोपों को नाकार दिया. ताकेदा अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति के शक्तिशाली सदस्य है और इसके विपणन आयोग के प्रमुख है. वह जापान ओलिंपिक समिति के अध्यक्ष के तौर पर इसके सदस्य है. उन्होंने कहा कि यह उनका खुद का फैसला है जो जापान ओलिंपिक समिति के पक्ष में है. उन्होंने समिति की कार्यकारी बोर्ड की बैठक में कहा कि मैं जोओसी के भविष्य को युवा पीढ़ी के हाथ में सौपना चाहूंगा जो इसे टोक्यो ओलिंपिक 2020 तक लेकर जाए. जून में अपने कार्यकाल के अंत में मैं अध्यक्ष और समिति के सदस्य के पद से हट जाउंगा.

from Latest News स्पोर्ट्स Firstpost Hindi https://ift.tt/2JmyLj9

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages