आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित कराने के प्रयास में चीन द्वारा अड़ंगा लगाए जाने के बाद कांग्रेस ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एक बार फिर से ‘विफल मोदी सरकार की विफल विदेश नीति’ उजागर हुई. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, 'आज फिर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को चीन-पाकिस्तान गठजोड़ ने आघात पहुंचाया है. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में यह एक दुखद दिन है.' उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, '56 इंच वाली गले लगने की कूटनीति (हगप्लोमेसी) और झूला-झुलाने के खेल के बाद भी चीन-पाकिस्तान का जोड़ भारत को ‘लाल-आंख’ दिखा रहा है. एक बार फिर एक विफल मोदी सरकार की विफल विदेश नीति उजागर हुई.' A sad day in the global fight against terrorism! China blocking Masood Azhar's designation as global terrorist reaffirms Chinese position of being an inseparable ally of terrorism’s breeding ground-Pakistan Sadly,Modiji's Foreign Policy has been a series of Diplomatic Disasters https://t.co/9m08uhjowj — Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) March 13, 2019 दरअसल, चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने वाले प्रस्ताव पर तकनीकी रोक लगा दी है. बीते 10 साल में संयुक्त राष्ट्र में अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित कराने का यह चौथा प्रस्ताव था.
from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2O2iEGc
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Monday, March 18, 2019
Home
india
Latest News देश Firstpost Hindi
मसूद अजहर मामले पर मोदी सरकार की विफल विदेश नीति फिर उजागर हुई: कांग्रेस
मसूद अजहर मामले पर मोदी सरकार की विफल विदेश नीति फिर उजागर हुई: कांग्रेस
Tags
# india
# Latest News देश Firstpost Hindi
Share This
About Prateek Jaiswal
Latest News देश Firstpost Hindi
Labels:
india,
Latest News देश Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.
No comments:
Post a Comment