नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारत में सभी बोइंग 737 मैक्स 8 (Boeing 737 Max 8) विमानों का परिचालन शाम चार बजे के बाद रोक दिया जाएगा. यह फैसला कुछ दिन पहले इथोपियन एअरलाइंस के एक बोइंग 737 मैक्स 8 विमान के अदीस अबाबा के पास दुर्घटनाग्रस्त होने के मद्देनजर लिया गया है. इस हादसे में चार भारतीयों समेत 157 लोगों की मौत हो गई थी. मंगलवार रात डीजीसीए ने इस फैसले की घोषणा की थी कि भारतीय एअरलाइन कंपनियों द्वारा इस्तेमाल में लाए जा रहे इन विमानों का परिचालन रोक दिया जाएगा. डीजीसीए के अधिकारी ने बुधवार सुबह कहा, 'हम भारतीय एअरलाइनों द्वारा प्रयोग में लाए जा रहे सभी बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों का परिचालन आज शाम चार बजे तक बंद कर देंगे.' Directorate General of Civil Aviation: The time line is to cater to situations where aircraft can be positioned at maintenance facilities and international flights can reach their destinations. https://t.co/PXG1TLSqse — ANI (@ANI) March 13, 2019 शाम चार बजे से विमानों का परिचालन बंद करने का फैसला इसलिए लिया गया है ताकि अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू कर चुके विमान अपने पड़ाव पर पहुंच जाए. पड़ाव पर पहुंचने के बाद इन विमानों को मेंटेनेंस के लिए सही जगह पहुंचाया जाएगा और इनकी जांच परख की जाएगी. स्पाइसजेट के बेड़े में ऐसे 12 विमान हैं. वहीं, जेट एअरवेज के पास पांच विमान हैं जिनका परिचालन पहले ही बंद किया जा चुका है. बुधवार को दिए गए एक बयान में स्पाइसजेट ने कहा, 'स्पाइसजेट ने डीजीसीए के निर्णय के बाद बोइंग 737 मैक्स के परिचालन को निलंबित कर दिया है.' एअरलाइन ने कहा, 'हमारे लिए यात्रियों, चालक दल के सदस्यों और परिचालन की सुरक्षा सबसे महत्त्वपूर्ण है और हम अपने परिचालन को सामान्य करने के लिए नियामक और निर्माता के साथ काम करेंगे.' कंपनी ने कहा, 'हमें भरोसा है कि हम अपने यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होने देंगे.' रविवार को इथोपियन एअरलाइन के विमान के साथ हुआ हादसा पांच महीने के भीतर ऐसा दूसरा हादसा है जिसमें बोइंग 737 मैक्स 8 विमान शामिल था. पिछले साल अक्टूबर में लॉयन एअर द्वारा परिचालित एक ऐसा ही विमान इंडोनेशिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें 180 से अधिक लोग मारे गए थे. यूरोपीय संघ और कई अन्य देश पहले से ही अपने-अपने हवाई क्षेत्र में 737 मैक्स 8 विमान के इस्तेमाल को प्रतिबंधित कर चुके हैं. मंगलवार को ही सिंगापुर ने अपने हवाई क्षेत्र में इन विमानों के परिचालन पर रोक लगा दिया था. (इनपुट भाषा से)
from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2O1GaTz
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Monday, March 18, 2019
Home
india
Latest News देश Firstpost Hindi
DGCA का बड़ा फैसला, शाम चार बजे के बाद देश में नहीं उड़ेंगे बोइंग 737 मैक्स विमान
DGCA का बड़ा फैसला, शाम चार बजे के बाद देश में नहीं उड़ेंगे बोइंग 737 मैक्स विमान
Tags
# india
# Latest News देश Firstpost Hindi
Share This
About Prateek Jaiswal
Latest News देश Firstpost Hindi
Labels:
india,
Latest News देश Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.
No comments:
Post a Comment