पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी चरण के लिए दिल्ली कैपिटल्स का सलाहकार नियुक्त किया गया. इस नई भूमिका में गांगुली टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ काम करेंगे. गांगुली ने कहा कि मैं दिल्ली कैपिटल्स के साथ उसके बोर्ड में आकर काफी खुश हूं. उन्होंने कहा कि मैं जिंदल ग्रुप और जेएसडब्ल्यू ग्रुप को वर्षों से जानता हूं, मैं उनके साथ दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं. मैं खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के साथ काम करने को बेताब हूं. दिल्ली की टीम अभी तक आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी है. दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन पार्थ जिंदल ने कहा कि सौरव विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं. भारतीय क्रिकेट में काफी कुछ सौरव की वजह से ही हुआ है. यह सम्मान की बात है कि सौरव ने दिल्ली को अपनी आईपीएल टीम के लिए चुना है. हमारी टीम को उनके अनुभव, मार्गदर्शन और सलाह का काफी फायदा मिलेगा. सौरव मेरे लिए परिवार की तरह हैं. श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स अपने सत्र की शुरुआत 24 मार्च से वानखेडे स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2VXWEyW
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Friday, March 15, 2019
Home
latest
Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स को मिला गांगुली का साथ, पोंटिंग के साथ करेंगे काम
IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स को मिला गांगुली का साथ, पोंटिंग के साथ करेंगे काम
Tags
# latest
# Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Share This
About Prateek Jaiswal
Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.
No comments:
Post a Comment