चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू मैदान पर इस साल के आईपीएल के पहले मैच से होने वाली आमदनी पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों की मदद के लिए देगी, टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सहायता राशि का चेक प्रदान करेंगे. आईपीएल के 12वें संस्करण में पहला मुकाबला गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आगामी शनिवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा. चेन्नई सुपर किंग्स के निदेशक राकेश सिंह ने कहा कि टिकट बिक्री से होने वाली आमदनी पुलवामा हमले के शहीदों के परिवारों को दिया जाएगा. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शहीदों के परिवारों को चेक प्रदान करेंगे.’ आईपीएल के इस पहले मुकाबले के टिकट बिक्री शुरू होने के कुछ घंटों के भीतर ही बिक गए. गौरतलब है कि गत 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा किए गए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे.
from Latest News स्पोर्ट्स Firstpost Hindi https://ift.tt/2Ftq6as
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Saturday, March 23, 2019
Home
Latest News स्पोर्ट्स Firstpost Hindi
sports
IPL 2019 : पहले मैच की आमदनी पुलवामा के शहीदों के परिवार को देगी चेन्नई सुपर किंग्स
IPL 2019 : पहले मैच की आमदनी पुलवामा के शहीदों के परिवार को देगी चेन्नई सुपर किंग्स
Tags
# Latest News स्पोर्ट्स Firstpost Hindi
# sports
Share This
About Prateek Jaiswal
sports
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.
No comments:
Post a Comment