जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एक बार फिर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है. दोपहर 2.15 बजे से राजौरी के नौशेरा में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग हो रही है. इस फायरिंग में एक स्थानीय नागरिक जख्मी हो गया है. बुधवार को नौशेरा में पाकिस्तान के F16 विमान भारतीय एयरस्पेस में घुसे थे, जहां वायुसेना ने उनका एक विमान मार गिराया था. J&K: Pakistan violated ceasefire in Rajouri's Nowshera Sector at about 1415 hours today. Indian Army is retaliating. More details awaited. — ANI (@ANI) February 28, 2019 न्यूज़ 18 के अनुसार इसी बीच खबर मिली है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बयान जारी किया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने को तैयार हैं. हालांकि भारत ने पाकिस्तान विदेश मंत्री के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. भारत ने कहा है कि वो पायलट की रिहाई किसी भी हाल में चाहता है. आपको बता दें शाम 5 बजे थलसेना, वायुसेना और नौसेना शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली है. तीनों ही सेनाओं के चीफ मीडिया को संबोधित करेंगे. तीनों ही सेनाओं के अध्यक्ष आज रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले थे, जिसमें उन्होंने रक्षा मंत्री को सीमा के ताजा हालात की जानकारी दी थी.
from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2U7aCOq
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Friday, March 1, 2019
Home
india
Latest News देश Firstpost Hindi
J&K : पाक ने राजौरी में एक बार फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, फायरिंग में 1 नागरिक जख्मी
J&K : पाक ने राजौरी में एक बार फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, फायरिंग में 1 नागरिक जख्मी
Tags
# india
# Latest News देश Firstpost Hindi
Share This
About Prateek Jaiswal
Latest News देश Firstpost Hindi
Labels:
india,
Latest News देश Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.
No comments:
Post a Comment