LOC पर पाकिस्तान ने की गोलीबारी, सेना के दो जवान घायल - WorldNews24/7

WorldNews24/7

India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, March 28, 2019

LOC पर पाकिस्तान ने की गोलीबारी, सेना के दो जवान घायल

पाकिस्तानी सेना ने राजौरी और जम्मू जिलों में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों में संघर्षविराम उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की जिसमें सेना के दो जवान घायल हो गए. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पल्लनवाला, सुंदनबनी और नौशेरा सेक्टरों में रात भर मोर्टार दागे और गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि पल्लनवाला सेक्टर में घायल हुए सेना के दो जवानों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने अग्रिम इलाकों और भारतीय चौकियों पर भारी गोलाबारी की जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया. वहीं शुक्रवार को बांदीपोरा में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया. Jammu and Kashmir: Two terrorists eliminated by security forces in Hajin,Bandipora. Search operation in progress pic.twitter.com/dZsJ5yXs2O — ANI (@ANI) March 22, 2019 (एजेंसी से इनपुट के साथ)

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2TounQk

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages