भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. शनिवार रात जारी की गई इस लिस्ट में 36 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इस सूची में पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा को ओडिशा के पुरी से टिकट दिया गया है. बता दें कि बीजेपी इससे पहले लोकसभा चुनाव के लिए दो और सूची जारी कर चुकी है. बीजेपी के अलावा कांग्रेस ने भी देर रात अपने उम्मीदवारों की 7वीं लिस्ट जारी की है. न्यूज 18 की खबर के अनुसार बीजेपी ने देर रात अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है. इसमें आंध्र प्रदेश की 23, महाराष्ट्र की 6, ओडिशा की 5, मेघालय की एक और असम की एक सीट पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं. BJP releases list of 36 candidates from Andhra Pradesh, Assam, Maharashtra, Odisha. Girish Bapat to contest from Pune (Maharashtra), Sambit Patra to contest from Puri (Odisha). #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/Ft3C3cl1cX — ANI (@ANI) March 22, 2019 पार्टी ने अपनी पहली सूची में 184 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी तो वहीं दूसरी सूची में सिर्फ एक नाम शामिल था. इस तरह अब तक कुल 220 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जा चुका है. लोकसभा चुनावों के अलावा बीजेपी ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 51 उम्मीदवारों, ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों और मेघालय के सेलसेला विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए एक उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है. वहीं, बीजेपी शनिवार को उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर सकती है. इसमें झारखंड, गुजरात, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, गोवा और मध्यप्रदेश के करीब 50 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हो सकता है. BJP releases list of 51 candidates for elections to the legislative assembly of Andhra Pradesh, 22 candidates for Odisha and 1 candidate for by-election in Selsella (Meghalaya). pic.twitter.com/jtXFqFlQ3h — ANI (@ANI) March 22, 2019 इसके अलावा बिहार में एनडीए अपने 40 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर सकती है. पटना साहिब सीट से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को टिकट मिल सकता है. बीजेपी की पहली लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का नाम शामिल था. मोदी इस बार भी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे जबकि अमित शाह बीजेपी के सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी की गांधीनगर सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे. इसके अलावा पार्टी ने केंद्रीय मंत्री वी के सिंह को गाजियाबाद, डॉ. महेश शर्मा को नोएडा से और स्मृति ईरानी को अमेठी से चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह को लखनऊ सीट से टिकट दिया गया है और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर से चुनाव लड़ेंगे.
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2Okr1Nw
via IFTTT
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Monday, March 25, 2019
Home
Latest News राजनीति Firstpost Hindi
politics
Loksabha Elections 2019: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, संबित पात्रा को पुरी से टिकट
Loksabha Elections 2019: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, संबित पात्रा को पुरी से टिकट
Tags
# Latest News राजनीति Firstpost Hindi
# politics
Share This
About Prateek Jaiswal
politics
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.
No comments:
Post a Comment