अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘तानाजी- द अनसंग वारियर’ की घोषणा के साथ ही ये लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल की 25 सितंबर से लगातार चल रही है. फिल्म के 60 फीसदी हिस्से की शूटिंग भी खत्म हो चुकी है. और तो और इसकी रिलीज डेट तक सामने आ चुकी थी. पहले ये फिल्म 22 नवंबर 2019 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज की तारीख में बदलाव कर दिया गया है. इस दिन रिलीज होगी अजय की ‘तानाजी’ अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल से सजी इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों लगातार चल रही है. लेकिन अब अजय देवगन ने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव की घोषणा की है. ट्विटर पर जानकारी देते हुए अजय देवगन ने लिखा कि, ‘नए साल 2020 की शुरुआत मेरे साथ कीजिए, तानाजी के रूप में 10 जनवरी को.’ वहीं, इस खबर को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ‘अजय देवगन की तानाजी- द अनसंग वारियर को एक नई रिलीज की तारीख मिल गई, 10 जनवरी 2020...ओम राउत के जरिए निर्देशित...अजय देवगन की ADFL और भूषण कुमार की T-Series के जरिए निर्मित.’ Start the 2020 new year with me, as Tanhaji releases on Jan 10. — Ajay Devgn (@ajaydevgn) March 24, 2019 Ajay Devgn’s #Tanhaji: #TheUnsungWarrior gets a new release date: 10 Jan 2020... Directed by Om Raut... Produced by Ajay Devgn’s ADFL and Bhushan Kumar’s TSeries. #TanhajiTheUnsungWarrior pic.twitter.com/WE7aSGa6FQ — taran adarsh (@taran_adarsh) March 24, 2019 150 करोड़ से ज्यादा का है बजट सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म का बजट 150 करोड़ से ज्यादा है. फिल्म के वीएफएक्स पर काफी पैसे खर्च होने वाले हैं. अजय देवगन इस फिल्म में मराठा योद्धा तानाजी मालसुरे के किरदार में नजर आएंगे.
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi https://ift.tt/2Foamo8
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Friday, March 29, 2019
Home
entertainment
Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi
Tanhaji- The unsung Warrior: फिल्म की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, अब इस दिन आएगी
Tanhaji- The unsung Warrior: फिल्म की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, अब इस दिन आएगी
Tags
# entertainment
# Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi
Share This
About Prateek Jaiswal
Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.
No comments:
Post a Comment