आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी ने 11 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी में चल रहे विरोध और विद्रोह के बीच गुरुवार की रात 126 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की. मुख्यमंत्री और टीडीपी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह सूची जारी की. सूची में उनका और उनके बेटे नारा लोकेश के नाम भी शामिल हैं. उन्होंने इसे ‘मिशन 150 प्लस’ कहा. पार्टी ने विधानसभा की कुल 175 सीटों में से कम से कम 150 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. नायडू ने कहा कि लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची शुक्रवार को घोषित की जाएगी. लोकसभा चुनाव के साथ ही राज्य विधानसभा के चुनाव भी होंगे. बता दें कि टीडीपी में फिलहाल चीजें थोड़ी पेचीदा बनी हुई हैं. पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा. पार्टी में कई नेता पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं. आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू को झटके पर झटके लग रहे हैं. दरअसल, उनके नेता पार्टी से लगातार अपना इस्तीफा सौंप रहे हैं. जिसके कारण लोकसभा चुनाव के लिए चंद्रबाबू नायडू की रणनीतियां भी विफल हो सकती है.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2u9Nune
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Friday, March 15, 2019
Home
latest
Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव: TDP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव: TDP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
Tags
# latest
# Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Share This
About Prateek Jaiswal
Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.
No comments:
Post a Comment