श्रीनगर, 23 अप्रैल (भाषा) दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग इलाके में चुनावी ड्यूटी पर तैनात आईटीबीपी के जवानों को लेकर जा रहे एक वाहन पर भीड़ ने पथराव किया जिसके बाद वह पलट गया। हादसे में वाहन के चालक की मौत हो गई। अधिकारियों ने यहां बताया कि घटना में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के चार जवानों को भी चोटें आयी। अधिकारियों ने बताया कि मृतक चालक हिलाल अहमद भट सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल था। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त बलों को घटनास्थल पर भेजा गया और उन्होंने जवानों को पथराव कर रहे सैकड़ों लोगो से बचाया। कोकरनाग, श्रीनगर से करीब 90 किलोमीटर दूर है।
from Srinagar News in Hindi, Srinagar News, श्रीनगर समाचार, श्रीनगर खबरें, Jammu and Kashmir News | Navbharat Times http://bit.ly/2XLq8RJ
No comments:
Post a Comment