श्रीनगर, एक अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर हो गए वहीं सेना के तीन जवान और एक पुलिसकर्मी घायल हो गये। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के लासीपोरा इलाके में आज सुबह घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलायीं, जिसका सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान चार आतंकवादियों को मार गिराया
from Srinagar News in Hindi, Srinagar News, श्रीनगर समाचार, श्रीनगर खबरें, Jammu and Kashmir News | Navbharat Times https://ift.tt/2UolTx9
No comments:
Post a Comment