जम्मू, 11 मई (भाषा) जम्मू जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक में एक निजी बस ने शनिवार को टक्कर मार दी जिससे छह महिलाओं सहित कम से कम 16 लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बस उधमपुर से जम्मू जा रही थी। रास्ते में जज्जर कोटली के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिससे वह ट्रक से टकरा गई। उन्होंने कहा कि घायल 16 लोगों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जिनमें छह महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जाती है।
from Jammu News in Hindi, Jammu News, जम्मू समाचार, जम्मू खबरें | Navbharat Times http://bit.ly/2YrD67r
No comments:
Post a Comment