जम्मू , छह मई (भाषा) भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई ने हाल ही में उसके वरिष्ठ नेता गुल मोहम्मद मीर की आतंकवादियों द्वारा की गयी हत्या के खिलाफ सोमवार को यहां प्रदर्शन किया और खतरे का सामना कर रहे राजनीतिक कार्यकर्ताओं को पर्याप्त सुरक्षा देने की मांग की। पार्टी अध्यक्ष रवींद्र रैना की अगुवाई में बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस हत्या के विरोध में यहां प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन किया। दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के नौगाम -वीरिनाग में शनिवार रात को मीर को उनके घर में तीन आतंक़वादियों ने गोली से भूनकर मार डाला था।
from Jammu News in Hindi, Jammu News, जम्मू समाचार, जम्मू खबरें | Navbharat Times http://bit.ly/2LqEmpu
No comments:
Post a Comment