जम्मू, 17 मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शुक्रवार को बिजली गिरने से चार लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घटना माहोरे तहसील की है। इसमें दो मवेशियों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने कहा कि राजौरी जिले से भी बिजली गिरने की खबरें हैं। आगे की ब्योरे की प्रतीक्षा है।
from Jammu News in Hindi, Jammu News, जम्मू समाचार, जम्मू खबरें | Navbharat Times http://bit.ly/2WSGWWS
No comments:
Post a Comment