Pages

Monday, May 13, 2019

नेकां नेता ने जम्मू कश्मीर की क्षेत्रीय स्वायत्ता की हिमायत की

जम्मू, 12 मई (भाषा) नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रांतीय प्रमुख देवेंद्र सिंह राणा ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार के संपूर्ण देखरेख में तीनों क्षेत्रों की स्वायत्ता ही जम्मू कश्मीर में एकमात्र उपाय है। राणा ने कहा कि लोगों की राजनीतिक आकांक्षा को पूरा करने और राज्य के राजनीतिक मुद्दे को हल करने के लिए यह कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने सांबा जिले में एक कार्यक्रम में कहा कि सुव्यवस्थित जिला परिषदों के साथ क्षेत्रीय स्वायत्ता वंचित होने की भावना को खत्म कर देगा और फैसला लेने में लोगों की पूर्ण भागीदारी को सुनिश्चित करेगा।

from Jammu News in Hindi, Jammu News, जम्मू समाचार, जम्मू खबरें | Navbharat Times http://bit.ly/30d6EHv

No comments:

Post a Comment