Pages

Saturday, May 25, 2019

दक्षिण कश्मीर में मारा गया आतंकी जाकिर मूसा: अधिकारी

श्रीनगर, 24 मई (भाषा) दक्षिण कश्मीर के त्राल इलाके में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में अलकायदा से जुड़े आतंकी समूह अंसार गजवात-उल-हिंद का स्वयंभू मुखिया जाकिर मूसा मारा गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। रक्षा प्रवक्ता राजेश कालिया ने बताया कि गुरुवार रात पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र के ददसारा गांव में चलाए गए अभियान में एक आतंकवादी मारा गया। उन्होंने कहा, ‘‘ मारे गए आतंकी का शव शुक्रवार सुबह बरामद होने के बाद उसकी पहचान जाकिर मूसा के रूप में हुई।’’ कालिया ने बताया कि अभियान अब रोक दिया गया है।

from Srinagar News in Hindi, Srinagar News, श्रीनगर समाचार, श्रीनगर खबरें, Jammu and Kashmir News | Navbharat Times http://bit.ly/2JZkCag

No comments:

Post a Comment