जम्मू, 28 मई (भाषा) जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उस पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने तथा संदेश भेजकर नाबालिग लड़कियों का कथित तौर पर उत्पीड़न करने के आरोप में केंद्रीय बल के एक कर्मी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी हवलदार घार सिंह को रियासी से गिरफ्तार किया। अज्ञात लोगों के खिलाफ यह शिकायत आठ मई को दर्ज की गयी थी।
from Jammu News in Hindi, Jammu News, जम्मू समाचार, जम्मू खबरें | Navbharat Times http://bit.ly/2MaOFOR
No comments:
Post a Comment